ब्यूटी बेनिफिट्स | लहसुन के फायदे स्किन (त्वचा) के लिए

ब्यूटी बेनिफिट्स | लहसुन के फायदे स्किन (त्वचा) के लिए

bookmark

त्वचा की infection हो या कोई चर्म रोग लहसुन को नियमित खाने से आप उन्हे दूर रख सकते हैं| आयुर्वेदिक डॉक्टर psoriasis, ringworm यानि दाद खाज, फोड़े फुंसी, स्किन इन्फेक्शन, आदि के लिए अक्सर इसे खाने की राय देते हैं| लहसुन खाने से आपके त्वचा में ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे आप में गुलाबी glow आता है और तमाम स्किन प्रॉब्लम्स ख़तम हो जाती हैं|

लहसुन खाने से स्किन पर होने वाला ageing का प्रभाव कम होता हैसाथ ही इससे स्किन सेहतमंद, सॉफ्ट और जवान बनी रहती है| सलफर जो की कोलेजन की निर्माण में मदद करता है प्रोडक्षन कारण असमय wrinkles, ढीली त्वचा, स्ट्रेच मार्क्स जैसी प्रॉब्लम्स भी जल्दी से नहीं हो पाती|

लहसुन मे मौजूद allicin मे एंटी फंगल, सूदिंग और एंटी एजियिंग गुण होते हैं| साथ ही इसमें सलफर भी पाया जाता है जो की संक्रमण कम करने में और इनफ्लमेशन घटाने में बहुत उपयोगी होता है|

मुहांसे, पिंपल्स या acne की समस्या होने पर लहसुन की पेस्ट उस जगह पर लगायें| ये नुस्खा acne और pimples के बाद होने वाले काले दाग धब्बों को भी होने से रोकता है|

लहसुन के पेस्ट को विनिगर(सिरका) के साथ मिलाकर acne और पिंपल्स पर रोजाना लगाने से वो जल्दी ठीक हो जाते हैं| यहाँ सिरका आपके स्किन का नॅचुरल pH लेवल मेनटेन करता है और गार्लिक infection और इनफ्लमेशन को ख़तम करता है|

लहसुन की पेस्ट में तोड़ा सा दही, तोड़ा सा हनी और एक चुटकी हल्दी पाउडर का मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें| यह पेस्ट acne, पिंपल्स, डार्क मार्क्स, acne scars, स्किन इन्फेक्शन को हटाने में विशेष रूप से उपयोगी मानी जाती है| इसे 20 मिनिट्स अपने स्किन पर लगाकर धो लें|

कील जिन्हे हम blackheads और whiteheads कहते हैं होने पर गार्लिक पेस्ट में तोड़ा सा ओटमील मिलिए और तोड़ा सा लेमन जूस मिलकर एक पेस्ट बना लीजिए| इस पेस्ट को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें| हफ्ते में 3 बार ऐसा करने पर blackheads (नाक पर) दूर हो जायेंगे|

बेसन में लहसुन का रस और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलकर ब्लॅकहेड्स वाली जगह पर स्क्रब करना भी बहुत उपयोगी नुस्ख़ा माना जाता है|

स्किन के pores बड़े होने पर आप लहसुन की पेस्ट को स्किन पर कुछ देर लगाये रखने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिए| इससे पोर्ज़ छोटे होंगे और उन में जमा धूल, मिट्टी और गंदगी भी दूर होगी जिससे पिंपल्स और ब्लॅकहेड्स होने का ख़तरा कम हो जाएगा|